फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khalilabad-Bansi Rail Line: Overbridge to be ready by July next year.

खलीलाबाद-बांसी रेल लाइन : अगले साल जुलाई तक तैयार होगा ओवरब्रिज

Wed, 22 Jul 2026 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Khalilabad-Bansi Rail Line: Overbridge to be ready by July next year.
मेंहदावल में ठप पड़ा रेल लाइन का काम। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बांसी रेल परियोजना के लिए हाईवे स्थित मलोरना में बनाए जा रहे ओवरब्रिज का काम अगले साल जुलाई तक पूरा होगा। कभी मिट्टी न मिलने तो कभी किसानों के मुआवजा भुगतान का मामला सुलझाने में देरी का असर काम पर भी पड़ा है। इस कारण अब इसके अगले साल जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खलीलाबाद-बांसी रेल परियोजना के तहत प्रथम चरण में जिला मुख्यालय से बांसी तक काम शुरू है। इस कार्य को साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन अब मलोरना में चल रहे ओवरब्रिज व अन्य कार्य जुलाई-2027 तक पूरे होंगे।
विज्ञापन

यहां रेलवे की तरफ से ओवरब्रिज बनाया जाना है। पुल निर्माण के समय वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए सर्विस रोड भी बनाई जा रही है। यह काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही पुल के लिए पिलर का छड़ से सांचा बनाया जा रहा है, जिसकी बाद में ढलाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलोरना में अब काम में काफी तेजी देखी जा रही है, लेकिन पूर्व में देरी के चलते कार्य के लंबा खिंचने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल काम के शुरुआत में यहां मिट़्टी न मिलने की दिक्कत आई थी। मिट्टी किसी तरह उपलब्ध हुई तो फिर किसानों के मुआवजे का मामला फंस गया, जिसे प्रशासन ने बैठक कर सुलझाया।
प्रशासन के मुताबिक अब कुछ ही किसानों मुआवजा शेष रह गया है, बाकी का भुगतान किया जा चुका है। वहीं मलोरना में कार्य करा रहे साइड इंचार्ज सत्तार अली का कहना है कि सर्विस रोड का काम तेजी से चल रहा है। इसके के बाद ओवरब्रिज का काम शुरू होगा। कार्य पूरा होने में अगले साल जुलाई तक का समय लगेगा।
----------------------------------------------
कोट,
रेल परियोजना से जुड़े अधिकतर किसानों के मुआवजे का भुगतान हो चुका है, अब कुछ ही किसानों का मुआवजा शेष रह गया है। इसका भी भुगतान हो जाएगा।
-हृदय राम त्रिपाठी, एसडीएम, खलीलाबाद
-------------------------------------------------

मेंहदावल में नहीं मिली मिट्टी खनन की अनुमति, दो महीने से बंद है काम


मेंहदावल। रेल लाइन का काम मिट्टी के अभाव में बंद पड़ा है। इससे परियोजना का काम समय से पूरा होने पर संशय है। विकासखंड क्षेत्र के परसा पांडेय में करीब दो महीने काम मिट्टी के अभाव में बंद है।
तत्कालीन एसडीएम अरुण कुमार ने कार्यदायी संस्था डीपीएस प्राइवेट लिमिटेड रायबरेली द्वारा अनुमति से अधिक मिट्टी खनन को देखते हुए खनन पर रोक लगा दिया था। तभी से रेल लाइन का काम करने वाली कंपनी मिट्टी खनन की अनुमति के लिए तहसील से लेकर जिला अधिकारी कार्यालय तक आवेदन दे रही है, लेकिन अभी तक मिट्टी खनन की अनुमति नहीं मिली है। हालांकि यदि अनुमति मिल भी जाती है तो बरसात के कारण भी काम प्रभावित होगा।
परसा पांडेय में कार्य प्रभारी पवन मिश्रा का कहना है कि मिट्टी खनन के लिए तहसील प्रशासन की रिपोर्ट लगकर फाइल जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच गई है, लेकिन वहां से मिट्टी खनन का आदेश में निर्गत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed