फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kalsha Yatra taken out with much fanfare for Shri Ram Katha in Persia

Sant Kabir Nagar News: परसिया में श्रीराम कथा के लिए धूमधाम से निकाली गई कलशयात्रा

Sun, 09 Jun 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kalsha Yatra taken out with much fanfare for Shri Ram Katha in Persia
बेलहर। सांथा विकास खंड के परसिया रामजनकी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के लिए रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कन्याओं ने जल भरकर यज्ञ की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन


श्रीराम महायज्ञ व श्रीराम कथा के आयोजन की शुरुआत रविवार को हुई। इससे पूर्व कलश यात्रा में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा रामजानकी मंदिर परसिया यज्ञ स्थल से शुरु होकर बनखौरिया, बनौली, हसवापार, हंसनी होते हुए राजघाट पहुंची। जहां आमी नदी में आचार्य धनंजय महाराज जी ने मंत्रोच्चारण के साथ जल भरवाया। इसके बाद पुनः यज्ञस्थल पर पहुंची। कथा का रसपान अयोध्या से आए आचार्य धनंजय महाराज करेंगे। इस दौरान मुख्य यजमान इंद्रजीत दास, आचार्य ऋतुराज पाठक, आचार्य रौशन, आचार्य कार्तिक, शिवा शास्त्री, संजय मिश्र, दुर्गेश उपाध्याय, महंत मिश्र, पप्पू मौर्या, सिपाही कन्नौजिया, घनश्याम मौर्या, उमेश मौर्य, महिमा, नेहा, साक्षी, रुची आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed