{"_id":"5766df834f1c1b272a11c7cb","slug":"kabir-is-a-message-of-camaraderie-earth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द का संदेश देती है कबीर की धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द का संदेश देती है कबीर की धरती
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ने दिया रोजा इफ्तार ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
रविवार को बरदहिया बाजार में भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद श्याम बिहारी गुप्ता ने मुस्लिम भाइयों के लिए रोजा इफ्तार आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से साम्प्रदायिक सौहार्द को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि यह कबीर की धरती है, यहां से पूरी दुनिया को सौहार्द का संदेश जाता है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इस परम्परा को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर अंसार अहमद, बैजनाथ जायसवाल, सईद बाबू रहबर, रियाज अहमद, आलोक कुमार, रमजान अली, यार मोहम्मद, संतोष पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन