फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kabir Chaura campus is buzzing with tourists

कबीर चौरा परिसर सैलानियों से हो रहा गुलजार

Sat, 09 Jul 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kabir Chaura campus is buzzing with tourists
कबीर चौरा परिसर सैलानियों से हो रहा गुलजार
विज्ञापन

मगहर(संतकबीरनगर)। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर को पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने व यहां आ रहे सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कबीर चौरा परिसर में कबीर अकादमी, पार्क, कैफेटेरिया, म्यूरल गैलरी, गजवे, घाटों का निर्माण आदि विकास कार्य पूर्ण हो जाने से पूरा परिसर गुलजार हो गया है। परिसर में स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों का आना शुरू हो गया है।
परिसर में बने कबीर अकादमी, आमी नदी घाट सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है रात में कलरफुल लाइट से रोशन हो रही म्यूरल गैलरी, कबीर की समाधि व मजार की छटा देखते बनती है। सांप्रदायिक सौहार्द, प्रेम-एकता के प्रतीक महान सूफी संत कबीर की मगहर में कर्मभूमि स्थित है। जहां कबीर की एक तरफ मजार तो दूसरी तरफ समाधि बनी है। यहां पर देश ही नहीं, विदेश से भी कबीर के अनुयायी, साधु-संत, पर्यटक, सैलानियों के अलावा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आते हैं। यह परिसर 27 एकड में फैला हुआ है।
विज्ञापन

इसे पर्यटन की दृष्टि से विश्वपटल पर स्थापित करने व पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से परिसर में विकास के कार्य कराए गए हैं। कार्यदायी संस्था आवास विकास ने कबीर अकादमी व कबीर शोध संस्थान, म्यूरल गैलरी का निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था वैपकोश की ओर से गजवे, पार्क, नदी घाट का निर्माण, कैफेटेरिया, कलरफुल लाइट, परिसर में 75 सोलर लाइटें सहित 20 प्रोजेक्टों पर विकास के कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीसीएल की ओर से समाधि, मजार परिसर के चारों तरफ ग्रिल व चार दरवाजे बनवाने के साथ गुफा आदि का रंगरोगन कर खूबसूरत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। इन कार्यों में कबीर अकादमी, आमी नदी घाट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महंत विचारदास ने कहा कि कबीर चौरा परिसर में विकास के कार्य पूर्ण हो जाने से सैलानियों के आना शुभ संकेत है, लेकिन इसके रखरखाव व सुरक्षा सबसे बड़ी समस्या है।
...
शोधार्थियों को मिल जाएगी सारी जानकारी
कबीर चौरा परिसर में पर्यटकों व कबीर पंथी साधुओं, कबीर के बारे में शोध कर रहे छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल करने के लिए विभिन्न भवनों के साथ ही मनोरंजन के अनेक साधनों का निर्माण कराया गया है। इसका लोकार्पण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। हालांकि परिसर में जलभराव की समस्या अब भी बनी हुई है। कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने बताया कि बरसात के पानी की निकासी के लिए कार्यदायी संस्था शीघ्र ही सीवर बनवाएगा।

..
आंशिक रूप से लगी है रोक
वर्तमान में कबीर अकादमी, कलरफुल साउंड सिस्टम आदि को देखने पर कार्यदायी संस्थाओं ने आंशिक रूप से रोक लगा रखी है। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता संतोष यादव ने बताया कि सभी कार्य पूर्ण हैं। संतों व पर्यटकों के लिए कोई रोक नहीं है। सिर्फ अनावश्यक घूमने वालों के लिए रोक है। भवन संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं हुई है, इसलिए थोड़ा बहुत लोगों को मना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed