फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kabaddi competition winners honored

Sant Kabir Nagar News: कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान

Thu, 02 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 02 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi competition winners honored
नेशनल इण्टर कॉलेज मूड़ाडीहबेग कबड्डी प्रतियोगिता में बिजयी प्रतिभागियो को मेडल दिया गया।
सेमरियावां। मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता में नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहबेग की टीम ने सब जूनियर बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल परिवार ने बुधवार को खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई करते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को नेशनल इंटर काॅलेज मूड़ाडीहाबेग में हुई थी। कबड्डी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में संतकबीरनगर की टीम ने 37 अंक हासिल किए, जबकि सिद्धार्थनगर 16 अंक बना सकी। 37-16 अंक से संतकबीरनगर की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली। जीत पर नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग के स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कर्मचारियों ने पूरी टीम को बधाई दी। प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर खिलाड़ियों ने कालेज का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इन खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन मिलता रहे तो आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान उप प्रधानाचार्य बदरे आलम, अरशद जलाल, मो इलियास, फैयाज कुरैशी, खालिद कमाल, निसार अहमद, मंशाउलहक, मो असलम, जुबेर बशीर, मो अब्बास, ओबैदुल्लाह, शमशुद्दीन, जुनेद अख्तर, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed