फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kabaddi: Banaras defeated Siwan

कबड्डी : बनारस ने सिवान को दी शिकस्त

Mon, 16 Jun 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Banaras defeated Siwan
सेमरियावां। ब्लाॅक के कोहरियावां मदरसा परिसर में चल रहे शहीद एहसानुल्लाह मेमोरियल राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की रात खेला गया। फाइनल मुकाबले में बनारस की टीम ने सिवान को धूल चटाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी, मेडल और नगद देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रविवार की रात पहला सेमीफाइनल का मैच ब्लैक पैंथर बस्ती और बनारस के बीच खेला गया। पहले हाफ में बनारस की टीम 27-18 से आगे रही, जबकि दूसरे हाफ में 28-22 से बनारस ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल का मैच पटना बनाम सिवान के बीच खेला गया। इसमें पहले हाफ में सिवान ने 25-16 से बढ़त बनाई। वहीं दूसरे हाफ में 20-15 से जीत हासिल की। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला सिवान और बनारस के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने कड़े मुकाबले में 22-19 और दूसरे हाफ में 25-23 से जीत दर्ज की। विजेता टीम को 25 हजार रुपये, ट्राॅफी और मेडल और उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद, ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन सपा नेता सुबोध यादव और समाज सेवी रिजवान मुनीर ने किया। इस दौरान सपा नेता सुबोध यादव ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, इसे खेल भावना से खेलना चाहिए।।

समाज सेवी रिजवान मुनीर ने कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक टीम विजेता दूसरी टीम उप विजेता होती है। विजेता व उप विजेता को एक-दूसरे की प्रशंसा करनी चाहिए। इस दौरान एडवोकेट जहीर अहमद, जमाल अहमद कोषाध्यक्ष, वसीक अहमद मंत्री, जाहिद हुसैन सचिव, कमरुलहक, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed