फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   JE of Vigilance team filed a case against the Regional Vice President of BJP

विजिलेंस टीम के जेई ने भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर दर्ज कराया केस

Fri, 05 Aug 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
JE of Vigilance team filed a case against the Regional Vice President of BJP
संजीव राय। - फोटो : KHALILABAD
विजिलेंस टीम के जेई ने भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

जेई ने फोन पर अपशब्द कहने और धमकाने का मढ़ा आरोप
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
बखिरा। बिजली निगम की विजिलेंस टीम के जेई ने भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय पर फोन से धमकाने का आरोप मढ़ा है। इस मामले में जेई ने शुक्रवार को बखिरा थाने में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के खिलाफ जानमाल की धमकी का केस दर्ज कराया। जबकि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने आरोपों को गलत बताया।

विजिलेंस टीम के अवर अभियंता कामतानाथ राय पुत्र जयप्रकाश राय का आरोप है कि वह चार अगस्त को सुबह दस बजे टीम के साथ बखिरा कस्बे में जांच कर रहे थे। उसी दौरान उपभोक्ता रुख्साना बेगम पत्नी अली अहमद के घर पर बिजली चोरी की जांच करने के लिए टीम पहुंची। अभी जांच शुरू हुई थी। तभी रुख्साना बेगम ने अपने मोबाइल से किसी व्यक्ति से बात करने को कहा। इस पर जेई ने फोन पर बातचीत की। जिसमें बातचीत करने वाले व्यक्ति ने खुद का नाम संजीव राय बताते हुए जांच बंद करने व कार्रवाई न करने की सिफारिश की। उनके द्वारा मना करने पर संजीव राय ने अपशब्द कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित अवर अभियंता कामतानाथ राय की तहरीर पर संजीव पता अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय ने आरोपों को निराधार बताया। उनका आरोप है कि विजिलेंस टीम के जेई कामतानाथ राय जब उपभोक्ताओं के घर जांच करने जाते हैं तो इसकी सूचना न तो स्थानीय लाइनमैन को और न ही जेई व एक्सईएन को देते हैं। अपनी टीम के सिपाहियों के साथ जांच के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान करके वसूली करते हैं। इन्हें सिर्फ फोन पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा था। इनके जरिए लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed