फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It was cloudy in the morning, it was sunny during the day, the heat increased.

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाए रहे बादल..दिन में निकली धूप, गर्मी बढ़ी

Fri, 05 Jul 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy in the morning, it was sunny during the day, the heat increased.
- अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 26 डिग्री रहा, जलभराव व कीचड़ से नहीं मिली राहत
विज्ञापन

- जलनिकासी के लिए नालों की सफाई करा रही नगर पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। वहीं मोहल्लों में जलभराव व कीचड़ के कारण लोगों को अब भी आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन जलनिकासी के लिए नालों की सफाई कराने में जुटा है।
अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की बढोतरी हुई है। बुधवार को अधिकत तापमान 28 डिग्री था वहीं बृहस्पतिवार को 33 तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव व कीचड़ की स्थिति बनी रही। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के गोला बाजार, अंसार टोला, मड़या, राजकीय महिला महाविद्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग, जूनियर हाईस्कूल परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर जलभराव व कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम साफ होने से लोग जरूरी सामानों की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर निवासी राधेश्याम, जर्नादन आदि ने कहा कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि शहरवासियों को जलभराव से न जूझना पड़े। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।

मौसम में अभी एक सप्ताह तक नरमी बनी रहेगी। इस बीच तेज बारिश होने का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed