फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It rained in the morning, some relief, then the heat of the day.

Sant Kabir Nagar News: सुबह हुई बारिश, थोड़ी राहत फिर उमस भरी गर्मी का सितम

Sat, 01 Jun 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
It rained in the morning, some relief, then the heat of the day.
संतकबीरनगर। शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिन में तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे लोग परेशान हैं। अभी राहत के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। तीन दिन और हीट वेव की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया था, न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इस बीच शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश से मौसम में नमी आई और पारा घटकर 42 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह दस बजे के बाद तेज धूप निकलने के साथ ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। दोपहर के समय में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वह मुंह पर गमछा बांधकर बाहर आए और जरूरी काम निपटाने के बाद वापस लौट गए। शहर में आने वाले लोग छांव की तलाश में भटकने को मजबूर हुए। कारण यह कि शहर में कहीं पर भी छाजन की व्यवस्था पालिका प्रशासन ने नहीं की है। कुछ लोग ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए। दूसरी तरफ स्वास्थ्य महकमा हीट वेव को लेकर सतर्कता बरत रहा है। जिला चिकित्सालय सहित सीएचसी पर कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं, जहां इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीने के पानी के लिए भटकने की मजबूरी
शहर में आने वाले बखिरा निवासी योगेश श्रीवास्तव, राम मिलन आदि ने बताया कि प्रमुख चौराहों पर पीने के पानी का इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण भटकना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है।


हीट वेव का असर अभी तीन से चार दिन और बना रहेगा। इस बीच तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। इस मौसम में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। धूप से बचने के लिए जो भी संभव हो वह प्रयास किया जाए।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed