{"_id":"669185c2840a60caae0da4b4","slug":"it-is-necessary-for-the-arrested-person-to-know-about-his-legal-rights-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117541-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गिरफ्तार व्यक्ति को विधिक अधिकार की जानकारी होना आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गिरफ्तार व्यक्ति को विधिक अधिकार की जानकारी होना आवश्यक
Sat, 13 Jul 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
- बखिरा थाने में पहुंचे लीगल एड डिफेंस काउंसिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह की पहल पर शुक्रवार को लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव बखिरा थाने में पहुंचे। कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को उनके विधिक अधिकार का पता होना आवश्यक है। साथ ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा निर्देशित विधिक सहायता प्रदान किए जाने से संबंधित फ्लैश बोर्ड प्रत्येक थाने में लगाए जाने के आवश्यकता पर बल दिया।
कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम निरंतर कार्य कर रही हैं। पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता का लाभ लेना चाहिए। प्राधिकरण का यह उद्देश्य है, जो व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मुकदमों की पैरवी नहीं कर पा रहा है, उन्हें निशुल्क विधिक सहायता दी जा रही है। असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. दानिश व प्रज्ञा श्रीवास्तव ने नए कानून को लेकर चर्चा की।
इस दौरान सब इंस्पेक्टर वीर बहादुर यादव, एसएसआई रमेश चंद्र, कांस्टेबल अंजली सरोज, प्रियंका गौंड, खुशबू पटेल, राजन, अमरेश पटेल, आशु यादव समेत संबंधित थाने के चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।