{"_id":"62dd8d0bd7ac31414847d91a","slug":"isc-abdulla-topper-shaima-hasan-got-second-position-khalilabad-news-gkp4448168191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएससी : अब्दुल्लाह सैफ टॉपर, शाइमा हसन सेकंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएससी : अब्दुल्लाह सैफ टॉपर, शाइमा हसन सेकंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएससी : अब्दुल्लाह सैफ टॉपर, शाइमा हसन सेकंड
संतकबीरनगर। सेंट थामस इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र अब्दुल्लाह सैफ ने आईसीएसई की 12वीं परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।
खलीलाबाद शहर के मोती नगर निवासी व्यापारी सैफ आजम के पुत्र अब्दुल्लाह सैफ ने सेंट थामस इंटर कॉलेज से आईसीएसई की 12वीं परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उन्होंने जिले में पहला स्थान बनाया है। इसी तरह से शाइमा हसन खान ने 94.25 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर हैं। सुषमा प्रियदर्शनी ने 93.75 प्रतिशत, साक्षी गुप्ता ने 93.75 प्रतिशत, प्रियानी सिंह ने 93.25 प्रतिशत, अस्मिता सिंह ने 92.25 प्रतिशत, नाजनीन खातून ने 92.25 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप टेन में जगह बनाई है। प्रधानाचार्य फादर सीवी जोसेफ ने बताया कि सभी छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने छात्रों को बधाई दी। इसके साथ ही उपप्रधानाचार्य फादर रिंसो, गिरीश राय, पीजे जोसफ, सतीश, रीना, पूनम पांडेय, संगीता त्रिपाठी, अनिल सिंह आदि ने बधाई दी है।
सेंट थामस के सभी छात्र सफल
संतकबीरनगर। जिले मेें एक मात्र आईसीएसई मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान सेंट थामस इंटर कॉलेज के लगभग सभी छात्र अव्वल रहे हैं। 12वीं में नामांकित 61 छात्रों में से सभी सफल रहे हैं। टाप टेन में पहला स्थान लाने वाले अब्दुल्लाह सैफ और शाइमा हसन खान आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे अध्ययन करते हैं। इसके साथ ही नोट्स भी बना लेते हैं। उससे याद करने में आसानी होती है।