फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Investigations found 18 people unworthy

जांच में 18 लोग मिले अपात्र

Sun, 19 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Investigations found 18 people unworthy
चौपाल लगाई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 विकास खंड सेमरियावां के लोहिया ग्राम चंगेरा मंगेरा के  असनहरा पुरवा में शनिवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी ने चौपाल लगाकर लोहिया आवास के पात्रों की जांच की। जांच में 18 लोग अपात्र पाए गए। इसके बाद उनका नाम लोहिया आवास की सूची से हटाए जाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से ग्रामीण काफी खुश दिखे। 
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शनिवार को चंगेरा मंगेरा गांव के असनहरा पुरवा में जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी, एक्सईएन जल निगम कायम हुुसैन अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ पहुंचे। गांव में चौपाल लगाकर अधिकारियों ने समस्याएं सुननी शुरू की। इस दौरान लोहिया आवास के पात्रों की सूची की जांच हुई। इसमें 34 लोगों को आवास देने के लिए चयन किया गया था। ग्रामीणों ने सूची में अपात्र लोगों के चयनित किए जाने का मामला उठाया। इसके बाद सूची की जांच की गई। इसमें 18 लोग अपात्र पाए गए। अधिकारियों ने अपात्र लोगों के नाम तत्काल सूची से हटाए जाने का निर्देश सेक्रेटरी को दिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि लोहिया आवास में सोलर लाइट, शौचालय आदि शासन के मंशा के अनुरूप दिया जाएगा। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र व अपात्र कार्ड धारकों एवं आंगनबाड़ी केंद्र, लोहिया आवास एवं ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्यो का भौतिक सत्यापन किया गया है। इसकी पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। चौपाल के दौरान एडीओ पंचायत केडी मिश्र और सेक्रेटरी शिवबहादुर, लेखपाल जनार्दन प्रसाद गांव में डोर टू डोर जाकर लोहिया आवासों की जांच की। इस अवसर पर प्रधान राजेश सिंह, जवाहर लाल राजभर, अश्वनी कुमार, ध्रुपचंद, अनारी देवी, रीता, राजमति, रामधनी समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed