फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Investigation team saw the reality of development in five villages

Sant Kabir Nagar News: जांच टीम ने पांच गावों में देखी विकास की हकीकत

Sun, 04 Feb 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Investigation team saw the reality of development in five villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। शासन के जरिए जिलोें में चल रहे क्राॅस जांच के दौरान शनिवार को सांथा विकास खंड के पांच गांवों में सिद्धार्थनगर की टीम ने वर्ष 2022-23 में कराए गए विकास कार्यों की जांच की। इस दौरान एक-एक परियोजना की बारीकी से जांच की गई।

शनिवार को सिद्धार्थनगर की टीम जांच करने पहुंची। जिसमें अमथरी ग्राम पंचायत में डीडीओ चन्द्रभान पाठक की टीम ने जांच शुरु की। इस दौरान सबसे पहले वर्ष 2022-23 में दिए गए आवास नेदुला देवी, सालेहा खातून, मेंहदी हसन, सुनीता आदि को देखकर पूछताछ किया और आवासों पर नाम अंकित न होने की दशा में नाराजगी जताई। इसके बाद मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया। जिसमें इंटरलाॅकिंग कार्य में इश्तिहाक के घर से मोहम्मद युनुस के घर तक बने सड़क की माप ली गई और गुणवत्ता को चेक किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद इनामुल्ला के घर से उमर के घर तक इंटरलाॅकिंग कार्य का सत्यापन किया गया। इसी प्रकार निघुरी, करमाकला, झुड़ियां, नेतारी कला गांव में भी अन्य टीमों द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ खान, रोजगार सेवक जबीउल्ला समेत ब्लाॅक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed