फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Investigation started on allegations of fake area panchayat work plan

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत कार्य योजना के फर्जी होने के आरोपों की जांच शुरू

Mon, 17 Jul 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Investigation started on allegations of fake area panchayat work plan
- सेमरियावां के करीब 30 बीडीसी सदस्यों ने सीडीओ को शपथ पत्र देकर लगाया है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी ने सेमरियावां ब्लाॅक की प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत कार्य योजना के फर्जी होने के आरोपों की सोमवार को जांच शुरू की। जांच में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
सेमरियावां ब्लाॅक में 121 बीडीसी सदस्य हैं। बहादुर, योगेन्द्र, रमेश प्रसाद समेत करीब 30 बीडीसी सदस्यों ने सीडीओ को शपथपत्र देकर आरोप लगाया था कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की सेमरियावां क्षेत्र पंचायत का कार्ययोजना प्रस्ताव फर्जी है। इस कार्ययोजना के बारे में बीडीसी सदस्यों को कोई जानकारी नही है। बीडीसी सदस्यों ने जांच कराकर दोबारा कार्ययोजना प्रस्ताव बनाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


सीडीओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। सोमवार को डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी सेमरियावां ब्लाॅक पहुंचे। डीडीओ ने बीडीओ कक्ष में बीडीओ ओपी सिंह व विजय सिंह और एडीओ पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी से जानकारी ली। इसके बाद ब्लाॅक प्रमुख पक्ष से पूछताछ की। शिकायत दर्ज कराने वाले बीडीसी मौजूद नही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष से मामले को लेकर पूछताछ की गई है। बीडीओ के माध्यम से दोनों पक्षों को बुलाया गया था लेकिन एक पक्ष मौजूद रहा। दूसरा पक्ष लिखित में देने पर उपस्थित होने की बात कह रहा है। एक बार फिर से लिखित देकर दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया जाएगा। शिकायत दर्ज कराने वाले बीडीसी सदस्यों से संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही हस्ताक्षर मिलान किया जाएगा। उसके बाद जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जाएगी।
-सुरेश चंद्र केसरवानी, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed