{"_id":"69d7e3af4f6830041c039086","slug":"instructions-to-remove-deficiencies-found-in-social-audit-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148880-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक सभागार में सोशल आडिट ब्लाक सभा में उपस्थित अधिकारी
- सेमरियावां ब्लॉक सभागार में सोशल ऑडिट ब्लॉक सभा का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के सोशल ऑडिट के उपरांत सेमरियावां ब्लॉक सभागार में सोशल ऑडिट ब्लॉक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सोशल ऑडिट के दौरान मिली कमियों को दूर कराने पर चर्चा की गई और प्राथमिकता पर इन प्रकरणों को निस्तारित कराया गया।
इस सभा में ऑडिट में पाई गई खामियों पर चर्चा कर, दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक एवं सोशल ऑडिट टीम के सदस्य सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्लाक कोआर्डिनेटर राज कुमार ने बताया कि सोशल ऑडिट के दौरान 25 गांवों में मिलने वाली कमियों की जानकारी ली। जिस पर संबंधित तकनीकी सहायकों व सोशल ऑडिट के सदस्यों ने उन्हें दुरुस्त करा देने की बात कही गई। तीन ग्राम पंचायत जिगिना, रक्सा देवई, पिड़वा के सचिव ने कमियों पर आपत्ति दर्ज कराई है।