फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to remove deficiencies found at polling booths

Sant Kabir Nagar News: पोलिंग बूथों पर मिली कमियों को दूर करने के निर्देश

Sat, 20 Apr 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Instructions to remove deficiencies found at polling booths
- डीएम व एसपी ने मेंहदावल क्षेत्र के बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए मेंहदावल क्षेत्र में बने पोलिंग बूथों का शुक्रवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग बूथ उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर व गगनई बाबू, डीएवी इंटर काॅलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व मॉडल अपर प्राइमरी स्कूल मेंहदावल का जायजा लिया और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

डीएम ने मतदान के दृष्टिगत बूथों पर की गई व्यवस्था विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय, रैम्प व साफ-सफाई आदि को देखा। साथ ही मतदान केंद्र पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा, एसओ रामकृष्ण मिश्र, पीआरओ एसपी जितेन्द्र यादव, ओएसडी बलदाऊ शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed