{"_id":"62c87b758404b37b8a2e09ad","slug":"instructions-to-keep-rivers-clean-khalilabad-news-gkp4430634178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों को साफ सुथरा रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों को साफ सुथरा रखने के निर्देश
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करतीं डीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
नदियों को साफ सुथरा रखने के निर्देश
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिला गंगा संरक्षण समिति को जनपद की नदियों को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के ई-केवाईसी बनवाने के प्रगति की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने समक्ष 73 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें से 48 प्रकरणों में डीएम की अनुमति से लाभ देने का निर्णय लिया गया। डीएम ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन सीडीओ से कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश डीपीओ को दिए। उन्होंने राज्य पोषण मिशन के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण की गतिविधियों के अनुश्रवण के लिए गठित जिला पोषण समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए पोषाहार वितरण, महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण, कुपोषण से प्रभावित बच्चों के सुधार में प्रगति की स्थिति, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण आदि के बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने गंदगी के स्रोतों को चिह्नित करने तथा उन्हें बंद कराने के भी निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों की ई-केवाईसी की समीक्षा में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल पात्र दो लाख 59 हजार लाभार्थियों के सापेक्ष एक लाख 55 हजार लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराया जा चुका है। डीएम ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान सीडीओ अतुल मिश्र, सीएमओ डॉ.अनिरुद्ध कुमार सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी टी रंगराजू, एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम नवीन श्रीवास्तव, डीडीओ सुदामा प्रसाद, एसीएमओ डॉ. मोहन झा आदि मौजूद रहे।