{"_id":"62d1bb6391908b62f90a0b8e","slug":"instructions-to-keep-an-eye-on-the-activities-of-criminals-khalilabad-news-gkp443824632","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते एसपी ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
बड़ी घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने की हिदायत
संतकबीरनगर। एसपी सोनम कुमार ने शुक्रवार शाम पुलिस लाइंस सभागार में मातहतों के साथ बैठक की। शातिर और टॉपटेन अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने शातिर व पेशेवर अपराधियों को सूचीबद्ध कर पर प्रभावी कार्रवाई करने की बात भी कही। जनपद में घटित घटनाओं और उसमें की गई कार्रवाई की समीक्षा की। बड़ी घटनाआें का शीघ्र पर्दाफाश करने की हिदायत दी। सक्रिय व टॉप-10 अपराधियों, गैंग सरगना और उने गुर्गों, भू, खनन व शराब माफिया, गो तस्कर की सूची बनाने के निर्देश दिए।
आईजीआरएस व शिकायती प्रार्थनापत्रों की समीक्षा की। आम जन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। प्रतिदिन पैदल मार्च और जनता से संवाद स्थापित करने को कहा। कांवड़ यात्रा के अवसर पर जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने संवेदनशील स्थलों, कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों, मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अशुंमान मिश्र,सीओ राम प्रकाश, सीओ अंबरीष भदौरिया, सीओ राजीव यादव आदि उपस्थित रहे।