{"_id":"6a679c312930323b250564c5","slug":"instructions-to-cluster-teachers-regarding-regular-assessments-on-the-nipun-app-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154544-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संकुल शिक्षकों को निपुण एप पर नियमित आकलन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संकुल शिक्षकों को निपुण एप पर नियमित आकलन के निर्देश
विज्ञापन
डायट सभागार में मौजूद संकुल शिक्षक। संवाद
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को त्रैमासिक संकुल शिक्षक समीक्षा बैठक दो पाली में आयोजित हुई। बैठक में प्राथमिक विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने की रणनीति, निपुण एप पर बच्चों के नियमित आकलन, ड्रॉप आउट बच्चों के सर्वे और पठन संस्कृति को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की प्रथम पाली में खलीलाबाद एवं बघौली विकासखंड तथा द्वितीय पाली में सेमरियावां और हैंसर बाजार के संकुल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि कक्षा-एक से पांच तक के बच्चों को भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन और अंग्रेजी में निपुण लक्ष्य प्राप्त कराने के लिए शिक्षक संदर्शिका का नियमित उपयोग आवश्यक है।
स्टेट रिसोर्सपर्सन भास्कर प्रताप त्रिपाठी, अभीष्टदेव पांडेय, संजय द्विवेदी और अशोक चौधरी ने स्कूल रेडीनेस, शिक्षण गतिविधियों, विद्यालयों में ''दस टूल्स'' के प्रभावी प्रयोग, कैच-अप कार्यक्रम तथा पठन संस्कृति विकसित करने पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
शिक्षकों से विद्यालयों में समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने, विद्यार्थियों को नियमित पठन के लिए प्रेरित करने तथा पुस्तक पढ़ने के शौकीन बच्चों में सुपर-20, सुपर-30 चैंपियन का चयन करने को कहा गया।
बैठक में निपुण एप पर विद्यार्थियों के नियमित आकलन, भाषा एवं गणित दक्षता बढ़ाने के प्रभावी तरीकों और विद्यालय से बाहर रह रहे (ड्रॉपआउट) बच्चों का सर्वे कर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जफीर अली करखी, आशीष कुमार गौतम, सुहेल अहमद, हिमांशु पांडेय, अब्दुर्रहीम, सुधीर श्रीवास्तव, शोएब अख्तर, मुख्तार आलम आदि उपस्थित रहे।
0000000000000000000
आज पांच ब्लॉकों के संकुल शिक्षकों की बैठक
डायट में मंगलवार को नाथनगर, पौली, बेलहर कला, सांथा और मेंहदावल विकासखंडों के संकुल शिक्षकों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगी, जिसमें निपुण भारत मिशन और विद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी।