{"_id":"67aa3ff1751605955d04716a","slug":"instead-of-memorizing-practice-by-writing-your-speed-will-increase-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128343-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रटने की जगह लिखकर अभ्यास करें, बनेगी स्पीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रटने की जगह लिखकर अभ्यास करें, बनेगी स्पीड
Mon, 10 Feb 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से आरंभ होंगी। परीक्षा की तैयारी के लिए समय कम बचा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को समय सारिणी बनाकर हर विषय की पढ़ाई रोजाना करनी होगी। बोर्ड परीक्षार्थी पाठ को रटने के बजाए लिखने का अभ्यास करें।
विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित अभ्यास से परीक्षा के दौरान लिखने में स्पीड बनेगी। उनका कहना है कि परीक्षा से पहले पिछले सालों के प्रश्नपत्रों को हल करने का अभ्यास भी कर सकते हैं। इससे परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन को मजबूती मिलेगी साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद के रसायन विज्ञान विषय के प्रवक्ता मनोज मिश्र का कहना है कि परीक्षार्थी परीक्षा की नियमित तैयारी करें। पेपर को करीब ढाई घंटे में पूरा करने का प्रयास करें। शेष बचे समय में लिखे गए सभी उत्तरों को फिर से चेक करें।
कोई बात रह गई हो तो उसे जरूर लिख दें। इसका अभ्यास पिछले सालों के मॉडल पेपर से करें, इससे तैयारी अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि सभी विषयों के सिलेबस को पूरा करने की कोशिश करें। रटने की कोशिश न करें, बल्कि लिखकर अभ्यास करें। पढ़ते समय मुख्य मुख्य हेडिंग को तैयार करें। इससे विद्यार्थी को नींद नहीं आएगी। पढ़ाई करते समय लेटकर न पढ़ें बल्कि कुर्सी पर बैठें या फिर जमीन पर गद्दा डालकर पढ़ें।