फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   inspection in pashi vihar

बखिरा पक्षी विहार का होगा सौंदर्यीकरण : डीएम

Sun, 10 Sep 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 10 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
inspection in pashi vihar
ब​खिरा पक्षी बिहार का दुरबीन से निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर।संवाद
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को बखिरा पक्षी विहार के सौंदर्यीकरण एवं विकास को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन के दृष्टि से विकसित करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर शनिवार को बखिरा पक्षी विहार पहुंचे और वाच टॉवर पर चढ़कर निरीक्षण किया। उन्होंने 2900 हेक्टेयर क्षेत्रफल के बखिरा पक्षी विहार को पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण स्पॉट बताते हुए इसके सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक सुविधाओं जिसमें सड़क, बंधा, पौधरोपण आदि को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बखिरा झील तक पहुंचने वाले अधूरे संपर्क मार्ग को पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने पक्षी विहार में नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यकतानुसार रंगाई पुताई भी समय-समय पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बखिरा पक्षी विहार को पर्यटन एवं सौंदर्यीकरण के दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए वन विभाग सहित संबंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर पक्षी विहार को विकसित किए जाने संबंधी संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी को पेड़ पौधा लगाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीएम जय प्रकाश, प्रभागीय वनाधिकारी पीके पांडेय, एसडीएम खलीलाबाद शैलेष दुबे, बलदाऊ शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed