फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   injured woman constant, accused sent to jail

गोली लगने से घायल महिला की हालत स्थिर, आरोपी भेजा गया जेल

Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
injured woman constant, accused sent to jail
गोली लगने से घायल महिला की हालत स्थिर, आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन

धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के मैनसिर में आपसी विवाद में मां को तमंचे से गोली मारकर घायल करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। जबकि घायल महिला का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के संबंध में जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं।

मैनसिर निवासी 45 वर्षीय पूनम सैनी पत्नी रवींद्र सैनी का उनके 24 वर्षीय बेटे सूरज सैनी से सोमवार की देर शाम किसी बात पर विवाद हो गया। नाराज सूरज ने तमंचे से पूनम सोनी को गोली मार दी। गोली पूनम सैनी के दाहिने कंधे पर लगी है। घटना के बाद मौके से आरोपी सूरज भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंच गए। बहू सीमा सैैैनी और भतीजा सोनू सैनी घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़िता के भाई हरिहरपुर निवासी गिरधर गोपाल सैनी का आरोप है कि उसके बहनोई रवींद्र सैनी और आरोपी भांजे सूरज सैनी मिलकर जमीन बेचना चाहते हैं। उसकी बहन उसका विरोध करती है। उसी बात पर कहासुनी शुरू हुई और भांजे ने उसकी बहन को गोली मार दी। गोली बहन के दाहिने कंधे पर लगी है। कंधे के आगे होल हो गया है। इसके साथ पीछे भी जगह बन गई है। खून बंद नहीं हो रहा था। डॉक्टरों ने काफी कोशिश करके किसी तरह खून बहना बंद किया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली सटाकर मारने की वजह से बाहर निकल गई है। जबकि एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ा गया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। घायल महिला का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत ठीक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed