{"_id":"69791f86cf177a78300e44f1","slug":"information-about-safety-and-self-reliance-given-to-women-and-girls-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145055-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन की दी जानकारी
Wed, 28 Jan 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को ग्राम चौपाल में महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। शासन की योजनाओं व महिला के सुरक्षा से संबंधित पंफलेट बांटे गए।
सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपाय बताए। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी दी। इन सेवाओं के उपयोग के लिए जागरूक किया।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास व समय माता मंदिर तिराहा, महिला थाना ने क्षेत्र के बडगो, जिला अस्पताल व शुुगर मिल तिराहा, थाना दुधारा के ग्राम लोहरौली व टेकंसा, धनघटा थाना क्षेत्र के विवेकानंद इंटर कॉलेज, मेंहदावल थाना क्षेत्र के नई बाजार, चौक बाजार व डीएवी इंटर कॉलेज, बखिरा थाना के भंगेश्वरनाथ मंदिर, सहजनवा तिराहा व अमरडोभा, बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम परासी गनवरिया और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के गौरीराई गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र किया। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।