फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   information about programmes

Sant Kabir Nagar News: राम मंदिर से संबंधित खबरों की सूचना

Mon, 22 Jan 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
information about programmes
बाबा हसेश्वर नाथ मंदिर में भंडारा आज
विज्ञापन

धनघटा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त हैंसर बाजार में स्थित बाबा हसेश्वर नाथ शिव मंदिर के परिसर में भजन, कीर्तन, सुंदरकांड व भंडारा का आयोजन नगर पंचायत की ओर से किया गया है। सोमवार को भंडारे का आयोजन होगा। यह आयोजन नगर पंचायत हैंसर की तरफ से किया गया है। यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने दी है।




प्रसाद वितरण आज
संतकबीरनगर। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भिटहा गांव में सुंदर कांड पाठ व प्रसाद वितरण होगा। समाज सेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को सुंदर कांड पाठ के साथ ही प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान की भव्य आरती होगी और दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन



दीपोत्सव कार्यक्रम होगा
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मड़या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भंडारे का आयोजन होगा। यह जानकारी पूर्व सभासद अरुणेंद्र सिंह उर्फ राजू ने दी है। उन्होंने बताया कि सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा। उसके बाद भंडारे में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही घरों में दीपोत्सव कार्यक्रम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मीनारायण मंदिर में होगा आयोजन
संतकबीरनगर। शहर के लक्ष्मीनारायण मंदिर पर सुंदर कांड पाठ के साथ ही भंडारा लगेगा। यह जानकारी सतविंदर पाल जज्जी ने दी है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो रहे हैं। इसको देखते हुए मंदिर परिसर में कार्यक्रम रखा गया है। सुंदर कांड पाठ के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed