फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   independent feeder layed down in baraipar

बरईपार में बुनकर स्वतंत्र फीडर की आधारशिला रखी गई

Fri, 26 Mar 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
independent feeder layed down in baraipar
विधायक राकेश सिंह बघेल ने नगर पंचायत बखिरा स्थित बरईपार में स्वतंत्र बुनकर फीडर की आधारशिला रखी? - फोटो : KHALILABAD
बरईपार में बुनकर स्वतंत्र फीडर की आधारशिला रखी गई
विज्ञापन

इस फीडर से बुनकर व बर्तन कारीगरों को निर्बाध बिजली मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। शुक्रवार को नगर पंचायत बखिरा स्थित बरईपार में बुनकर स्वतंत्र फीडर के लिए विधायक राकेश सिंह बघेल ने पूजन करते हुए आधारशिला रखी।
विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि इस फीडर का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के बुनकर व बर्तन कारीगरों को अब बेहतर बिजली उपलब्ध हो सकेगी। इस फीडर के निर्माण के लिए बरईपार में भूमि पूजन किया गया है। इसके निर्माण कार्य को गति देने के लिए आधारशिला भी रखी गई है। फीडर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दे दिए गए हैं।

हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग के गोरखपुर परिक्षेत्र के सहायक आयुक्त रामबड़ाई ने कहा कि यह परियोजना 2014 से लंबित पड़ी हुई थी। विधायक राकेश सिंह बघेल के सतत प्रयास से कार्य में तेजी आई है। फीडर के लिए जिला प्रशासन ने भूमि के चिह्नीकरण में तेजी दिखाई। छह करोड़ नौ लाख 99 हजार की लागत से फीडर का निर्माण कराया जाएगा। इस फीडर से बुनकरों व बर्तन कारोबार से जुड़े हुए कारीगरों को बिजली मिलेगी। इससे बुनकरों व बर्तन कारीगरों को रोजगार के लिए निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इस अवसर पर बालरूप कन्नौजिया, राजेश गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed