{"_id":"689e29b6db0c5e2ef10f5b11","slug":"independence-day-will-be-celebrated-with-great-pomp-today-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137007-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
Thu, 14 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को हर सरकारी कार्यालय, स्कूलों, कॉलेजों, गैर सरकारी संस्थाओं आदि पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान लोग देश भक्ति से सराबोर रहेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार की देर शाम तक तैयारी चलती रही।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों के परिसरों में सफाई का कार्य चलता रहा। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई आदि का कार्य हुआ। शहर के जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद समेत अन्य स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां चलती रहीं। छात्र- छात्राओं ने तिरंगा लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से होगा। विभागों को निर्देश दे दिए गए है। संवाद