{"_id":"64b6d53a9108a3e7850c26c8","slug":"increase-production-by-farming-with-scientific-techniques-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-457-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वैज्ञानिक तकनीक से खेती कर बढ़ाए उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वैज्ञानिक तकनीक से खेती कर बढ़ाए उत्पादन
Tue, 18 Jul 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
- ब्लाॅक स्तरीय कृषि निवेश मेले का हुआ आयोजन
-फसल बीमा की उपयोगिता पर ही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कृषि विभाग ने मंगलवार को नाथनगर ब्लाॅक के अलीनगर निबियहवा पोखरा के पास स्थित शिवमंदिर परिसर में ब्लाॅक स्तरीय कृषि निवेश मेला का आयोजन किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने फसल बीमा की उपयोगिता, जैविक खेती, दलहन, तिलहन की खेती एवं फसल सुरक्षा पर जानकारी दी।
ब्लाॅक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती किए जाने पर किसानों की आय में दो गुना बढ़ोतरी होगी। इसलिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर किसान खेती करें। जिससे खाद्यान्न उत्पादन में बढ़ोतरी हो। किसानों के सहयोग के लिए किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को किसान सम्मान निधि की अगली किश्त किसानों के खाते में आएगी। पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी रामाधार यादव ने कहा कि औद्योगिक इकाईयों व सड़क का निर्माण होने से खेती योग्य जमीन का क्षेत्रफल घटता जा रहा है। जनसंख्या बढ़ रही है। ऐसी दशा में प्रत्येक नागरिक के भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार ने कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषक भाइयों को दी है। यह तब संभव है जब आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग संतुलित उर्वरक, उन्नतशील बीज, कृषि रसायन प्रयोग कर वैज्ञानिक तकनीकी से खेती की जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि राम नयन मौर्य, कृषि वैज्ञानिक रामचंद्र चौधरी, रज्जू प्रसाद, गौरव चौधरी, इंद्रमणि पांडेय, अशोक कुमार, राम जी चौधरी, ओमवीर यादव, रिंकू यादव आदि मौजूद रहे।