फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   In Sant Kabir Nagar, younger brother killed elder brother by beating him with a stick,sister-in-law filed case

UP: संत कबीर नगर में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, लाठी से पीटकर ले ली जान- ये थी बड़ी वजह

Sun, 30 Mar 2025 04:42 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 04:42 PM IST
सार

29 मार्च की रात 12.30 बजे के करीब विनायक पत्नी व बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में विक्रम घर पहुंचा तथा घर के बरामदे में सो रहे भाई विनायक त्रिपाठी के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। सिर में चोट लगते ही विनायक जोर से चिल्ला उठे।

विज्ञापन
In Sant Kabir Nagar, younger brother killed elder brother by beating him with a stick,sister-in-law filed case
मृतक विनायक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर पंचायत बखिरा में स्थित बुंदीपार वार्ड में छोटे भाई ने बड़े भाई को बुरी तरह से लाठियों से पीट दिया। नतीजा यह हुआ कि बड़ा भाई बुरी तरह से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



बुंदीपार में रहने वाले 36 वर्षीय विनायक त्रिपाठी पुत्र हनुमान तिवारी नगर पंचायत कार्यालय के बगल में अपनी पत्नी प्रतिमा व दो बच्चों संग रहते थे। उनका छोटा भाई 28 वर्षीय विक्रम उर्फ कन्हैया भी साथ में ही रहता था। 29 मार्च की रात 12.30 बजे के करीब विनायक पत्नी व बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन


रात में विक्रम घर पहुंचा तथा घर के बरामदे में सो रहे भाई विनायक त्रिपाठी के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। सिर में चोट लगते ही विनायक जोर से चिल्ला उठे। पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर विनायक की पत्नी घबराकर उठी, लेकिन कन्हैया के हाथ मे लाठी देखकर मदद के लिए गांव की ओर भागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर कन्हैया भाई विनायक पर हमला करता रहा। हमले के बाद वह गांव में रह रहे एक अन्य भाई बबून त्रिपाठी को भी लाठी लेकर मारने के लिए दौड़ते हुए गया, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुलने पर आरोपी कन्हैया गांव में स्थित पोखरे की ओर चला गया।

इसी दौरान आस पास के लोग भी जुट गए और घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस रात में ही तलाश करते हुए पोखरे पर पहुँचकर आरोपी कन्हैया को हिरासत में लेकर थाने पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

घटना की जानकारी पाने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के साथ ही थानाध्यक्ष बखिरा राकेश सिंह के साथ फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। वहां पर टीम ने साक्ष्य जुटाए। बताया जाता है कि आरोपी विक्रम उर्फ कन्हैया कोई काम नहीं करता था। वह लोगों से घूम घूमकर पैसे मांगता था। इसके साथ ही वह कभी कभी ईंट भट्ठे आदि पर भी काम करता था।

ई- रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था विनायक
विनायक त्रिपाठी ने परिवार का भरण पोषण करने के लिए कुछ महीने पहले ही ई-रिक्शा खरीदा था। ई- रिक्शा की कमाई से परिवार का पालन करता था। आमदनी का यही एक मात्र साधन भी था। घर मे एक मात्र कमाई करने वाले विनायक की मौत से परिवार पर भरण पोषण का संकट आ गया है।

मृतक के दो मासूम बेटे अनमोल 6 वर्ष व आकाश 4 वर्ष है। दोनों मासूम बच्चे पिता को सूनी आंखों से खोज रहे थे। मां प्रतिमा को रोते देखकर दोनों मासूम भी दहाड़े मारकर रो रहे थे। बच्चो का भरण पोषण कैसे होगा। इतना कहते ही मृतक की पत्नी प्रतिमा रोने लगी।

भाभी ने हत्यारे देवर पर दर्ज कराया हत्या का केस
नगर पंचायत बखिरा के बुंदीपार में वार्ड नम्बर तीन की निवासी प्रतिमा तिवारी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 29 मार्च की रात में पति विनायक त्रिपाठी घर के बरामदे में सो रहे थे।

रात्रि में 12.30 बजे उसके देवर विक्रम उर्फ कन्हैया ने एक मोटे डंडे से पति के सिर पर जान से मारने की नीयत से गम्भीर प्रहार कर दिया, जिससे सिर में काफी चोट आ गई। घायल अवस्था मे पति को लेकर जिला चिकित्सालय पहुँचने पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बखिरा पुलिस ने वादी प्रतिमा की तहरीर पर आरोपी विक्रम उर्फ कन्हैया त्रिपाठी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।


मामले की जानकारी होने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी भाई के उपर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है: सुशील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed