फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   in district hospital 2 oxygen plants but buying

दो प्लांट हैं पर खरीद रहे ऑक्सीजन

Sun, 01 May 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
in district hospital 2 oxygen plants but buying
जिलाअस्पताल में बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट।संवाद - फोटो : KHALILABAD
दो प्लांट हैं पर खरीद रहे ऑक्सीजन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आईसीयू और पीआईसीयू को नहीं मिल रही सप्लाई
हर माह जिला अस्पताल 50 हजार की ऑक्सीजन की कर रहा खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। इसके बावजूद अस्पताल के आईसीयू और पीआईसीयू वार्ड को ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं दी गई है। ऑक्सीजन प्लांट सीएमओ कार्यालय के अधीन होने के चलते अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं मिल रही है। अस्पताल प्रशासन हर माह मरीजों के लिए बाहर से 50 हजार की ऑक्सीजन खरीद रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल परिसर में लगे प्लांट की उपयोगिता पर सवाल खड़ा हो रहा है।
जिले में कोविड के दूसरे चरण के दौरान ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। इसके बाद शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन के दो प्लांट लगाए गए। प्लांट से एमसीएच विंग के 200 बेड के कोविड अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई है। वहीं, परिसर में जिला अस्पताल के आईसीयू और पीआईसीयू वार्ड स्थापित हैं। इस वार्ड में अक्सर गंभीर मरीज भर्ती होते हैं, इनके लिए अस्पताल प्रशासन बाहर से ऑक्सीजन की व्यवस्था करता है। परिसर में लगे दोनों ऑक्सीजन प्लांट से इस वार्ड को सप्लाई नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन प्लांट सीएमओ कार्यालय के अधीन है। इस वजह से जिला अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। जिला अस्पताल प्रशासन हर माह प्राइवेट फर्म से 50 हजार की ऑक्सीजन खरीद रहा है। सवाल उठता है कि जब जिला अस्पताल परिसर में ही ऑक्सीजन प्लांट लगा है तो अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई क्यों नहीं दी जा रही है?
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल के आईसीयू और पीआईसीयू वार्ड को ऑक्सीजन की सप्लाई प्लांट से नहीं मिली है। अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए अलग से ऑक्सीजन खरीदी जाती है। ऑक्सीजन प्लांट से दोनों वार्डों को जोड़ने के लिए सीएमओ कार्यालय से पत्राचार किया गया था, पर अभी तक प्लांट से सप्लाई नहीं जोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
कोट
ऑक्सीजन प्लांट से जिला अस्पताल के आईसीयूूू और पीआईसीयू वार्ड को पाइपलाइन के सहारे सप्लाई देने की योजना है। जल्द ही प्लांट से दोनों वार्डों को जोड़ दिया जाएगा। कुछ तकनीकी कारणों से दिक्कत आ रही थी।
-डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed