फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Importance of folk songs in every ritual of life: ASP

जीवन के हर संस्कार में लोक गीतों का महत्व: एएसपी

Tue, 20 Feb 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Importance of folk songs in every ritual of life: ASP
हरिहरपुर। जीवन के हर संस्कार में लोक गायकी का बड़ा महत्व है। विभिन्न संस्कृतियों को खुद में समेटे इस देश में लोगों का लोक गीतों से गहरा जुड़ाव है। यह बातें मंगलवार को हरिहरपुर में कवि रंगपाल की जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि एएसपी शशि शेखर सिंह ने कही। कार्यक्रम की शुरुआत कवि रंगपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में आयोजित संस्कारों में माताओं-बहनो के जरिए स्थानीय गीतों को गाया जाता है। ऐसी ही एक विधा फाग भी है। जिसके लय-ताल ऋतुराज के आगमन का उत्साह भरते हैं। कवि रंगपाल को महाकवि बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी जयंती में शरीक होना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि कवि रंगपाल की कृतियों को फिर से संजोया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने आयोजक को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक पाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष बृजेश पाल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल के अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आफताब आलम, रवींद्र प्रताप सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। इस दौरान अनिमेश पांडेय, उमेश पाल, देवेश पाल, सोनू एडवोकेट, निरंकार मणि त्रिपाठी ,राम अचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगाड़े की थाप पर थिरके लोग

हरिहरपुर। कवि रंगपाल की जयंती पर जिले भर से आए लोक गायकों ने कवि रंगपाल के गीतों की प्रस्तुति से माहौल मे फागुन का रंग घोल दिया। नगाड़े की थाप पर स्थानीय गायक मेवालाल, राम किशोर दीवान, फूलचंद्र, प्रेमदास, सु्क्खू ने ''''केहि विधि समुझाय, हाय पिया मानत नाहीं'''' की प्रस्तुति देकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गायक अजय श्रीवास्तव के गीत जरा दे जाते दिलवर दीदार हुए ऐसे क्यों बेवफा और गायक हमीद शास्त्री के गीत कैसे फाग खेलइया हो मानत नहीं दइया, रेडियो कलाकार नबी करीम बच्चा के फाग गीत बिलमि रह्यो बालम कवने देशे और गायक कलाम के गीत औरन संग रैन बिताते हो बालम, भोर भए घर आते की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed