फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Illegal cuts on the highway became fatal

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट, बने जानलेवा

Tue, 18 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts on the highway became fatal
नवीन मंडी के सामने हाइवे पर बने अवैध कट को पार करते हुए।
फोटो सहित
विज्ञापन

-सुविधा के अनुसार कई जगह पर लोगों ने बना दिया है अवैध कट
- बेधड़क सड़क को पार करते हैं लोग, बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की सीमा में कई जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट बना दिए गए हैं। अपनी सुविधा के लिए बनाए गए यह अवैध कट काफी खतरनाक हो गए हैं। लोग बेरोकटोक हाईवे पार करते हैं। ऐसी स्थिति में तेज रफ्तार आ रहे वाहनों को देखकर कभी हाईवे पार करने वाला हड़बड़ा जाता है तो कभी एकाएक उन्हें सामने देखकर वाहन चालक भी अनियंत्रित हो जाते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा हर पल बना रहता है।
जिले में टेमा रहमत से मगहर तक करीब 25 किलोमीटर हाईवे पड़ता है। यात्रियों की सुृरक्षा के लिए नेशनल हाईवे के दोनों किनारे पर टीन के बैरियर लगाए गए थे। इसके पीछे मंशा यह है कि पशु व कोई व्यक्ति उसे पार कर सीधे हाईवे पर न आ सके। लेकिन लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार कई स्थानों पर बैरियर को हटा दिया है। इसी अवैध कट से लोग आते-जाते हैं। जिससे हाईवे पर हादसे होते रहते हैं। वैसे जिले में 16 ऐसे स्थान को ब्लैक स्पॉट के रूप के चिह्नित किया गया है। अवैध कट को बंद करने के लिए फरवरी माह में ही लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद भी अब तक कट बंद नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

0000000000000000000000000000
यहां चिन्हित किए गए हैं ब्लैक स्पॉट
हाईवे पर 16 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसमें कांटे, सरैया, टेमा रहमत, मगहर दुर्गा मंदिर, भुवरिया, बूधाकला, रैना पेपर मिल, नेदुला, भुजैनी, मेंहदावल बाईपास, डीघा, मीरगंज, कुर्थिया, बनकटिया, मलोरना, मनियरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000
ब्लैक स्पॉट ने तीन वर्षों में 172 की जान ली, 142 हो चुके हैं घायल
हाईवे पर बने ब्लैक स्पॉट ने तीन वर्षों में 72 लोगों की जान ले ली है। साथ ही 142 लोग घायल हो चुके हैं। वर्ष 2020 में कुल 46 लोग घायल हुए हैं। वर्ष 2021 में 47 और वर्ष 2022 में 49 लोग घायल हो चुके हैं। वर्ष 2020 में 26, वर्ष 2021 में 26 और वर्ष 2022 में 20 लोगाें की मृत्यु हो चुकी है।

0000000000000000000000
लोगों ने कहा- सुरक्षा का हो इंतजाम
शहर के निवासी महेंद्र कुमार ने कहा कि हाईवे पर लोग अचानक सड़क पर आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व मुंडेरवा की तरफ से आ रहे थे कि अचानक साइकिल सवार सामने आ गया। जिससे दुर्घटना होते-होते बच गई। दिलीप कुमार ने कहा कि अवैध कट के कारण काफी समस्या आ रही है। पशु और लोग बेधड़क सड़क पर आ जाते हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। ऐसे में सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की जरूरत है।
000000000000000000000
हाईवे पर जहां भी अवैध कट बना दिए गए हैं। उन्हें बंद कराया जाएगा। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
भावेश अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed