फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Illegal cuts on the highway are deadly... accidents are happening every day

Sant Kabir Nagar News: हाईवे के अवैध कट जानलेवा...आए दिन हो रहे हादसे

Tue, 29 Apr 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Illegal cuts on the highway are deadly... accidents are happening every day
संतकबीरनगर। सुविधा के लिए हाईवे पर लोगों की ओर से बनाए गए शॉर्ट कट रास्ते जानलेवा साबित हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा की बैठक में लगातार हादसों पर लगाम लगाने के लिए उपायों पर चर्चा की जा रही है। इसमें दूसरी व्यवस्थाओं के साथ हाईवे पर बने अवैध कट को बंद किया जाना भी शामिल है।
विज्ञापन

मगर, इन कट को बंद करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। हालत यह है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। विपरीत दिशा से वाहनों का आवागमन भी हो रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले की सीमा में हाईवे पर कई स्थानों पर लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार अवैध कट बना लिए हैं। इसके जरिए लोग बेरोकटोक हाईवे पार करते हैं। इससे तेज रफ्तार आ रहे वाहन चालक और लोग कई बार हड़बड़ा जाते हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे हो रहे हैं। टेमा रहमत से मगहर तक करीब 25 किलोमीटर हाईवे जिले की सीमा में पड़ता है। यात्रियों की सुविधा और पशुओं को हाईवे पर आने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे, ताकि कोई वाहन और पशु सीधे हाईवे पर न आ सके, लेकिन लोगों ने कई जगह से बैरियर हटाकर अवैध कट बना लिया है। इससे होकर लोग आवाजाही करते ही हैं, कई बार पशुओं के हाईवे पर आने से हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों के इस शॉर्टकट से हाईवे पर सफर मुश्किल हो गया है और हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed