{"_id":"66673c735d1bb9f6c70996d1","slug":"ig-inaugurated-permanent-cyber-police-station-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-115886-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईजी ने स्थायी साइबर थाना का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईजी ने स्थायी साइबर थाना का किया शुभारंभ
Mon, 10 Jun 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार शाम को आईजी बस्ती रेंज आरके भारद्वाज ने स्थायी साइबर थाना का शुभारंभ किया। जनपद भ्रमण पर आए आईजी रेंज बस्ती आरके भारद्वाज को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने वहां पर बने फाउंटेन और एसपी कार्यालय कैंपस में स्थापित बुद्ध प्रतिमा को देखा।
साथ ही वहां पर स्थापित नवनिर्मित कैंटीन का निरीक्षण किया। संचालक को खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं लाने के लिए कहा। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन कमांड सेंटर एवं ट्रैफिक ऑफिस का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑनलाइन चालान शुरू करने का निर्देश दिए। उन्होंने इंडोर शूटिंग रेंज एवं ट्रेनिंग सेंटर का जायजा लिया। इसके साथ ही आईजी ने यूपी 112 के काफिले में शामिल 13 चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्त, एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ ट्रैफिक केशवनाथ, सीओ लाइन राघवेन्द्र सिंह राठौर, सीओ धनघटा अजय सिंह, टीएसआई परमहंस यादव, एसपी पीआरओ जितेन्द्र यादव, साइबर सेल प्रभारी आलोक सोनी आदि मौजूद रहे।