फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If you create ruckus on Holi, you will not be able to escape from the police.

Sant Kabir Nagar News: होली पर किए हुड़दंग तो पुलिस से नहीं बच पाएंगे

Sun, 24 Mar 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
If you create ruckus on Holi, you will not be able to escape from the police.
- मोबाइल दस्ता क्षेत्र में लगातार करेगा भ्रमण
विज्ञापन

- जिला प्रशासन की तरफ से लगाए गए 32 मजिस्ट्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में होली पर्व पर हुड़दंग को काबू करने के लिए पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। मोबाइल दस्ता क्षेत्र में लगातार भ्रमण पर रहेगा। इसके साथ ही पुलिस टीमों को विभिन्न चौराहों व भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन के तरफ से 32 मजिस्ट्रेट भी शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने के लिए लगाए गए हैं।
जिला प्रशासन के मुताबिक होली का त्योहार 26 मार्च को मनाया जाना तय हुआ है। होली के दिन लोग हुडदंग करने से बाज नहीं आते हैं। शराब के नशे में अक्सर लोग विवाद की स्थिति पैदा कर देते हैं। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी हाॅट स्पाॅट को चिह्नित कर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। स्थानीय थाना पुलिस के अलावा डायल 112 को जोनल और सेक्टर बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम व महिला बीट अधिकारियों को भी शांति व्यवस्था में लगाया गया है। जिससे क्षेत्र में महिलाओं के साथ कोई अभद्रता न होने पाए। सादे कपड़े में भी पुलिस टीम क्षेत्र में निगरानी करने का काम करेगी। किसी अप्रिय स्थिति से निटपने के लिए क्यूआरटी टीम के साथ ही रिजर्व पुलिस टीम को हर वक्त सजग रहने के लिए तैयार किया गया है। शराब की दुकानों पर पहले से ही जिला प्रशासन की तरफ से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिससे होली के त्योहार पर किसी तरह के विवाद की स्थिति न बनने पाए। होली के दिन क्षेत्र में विभागीय उच्चाधिकारी भी भ्रमण कर शांति व कानून व्यवस्था का जायजा लेने का काम करेंगे। जिला प्रशासन के तरफ से तैनात मजिस्ट्रेट भी पुलिस के साथ सामंजस्य बनाकर त्योहार को संपन्न कराने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था का पर्याप्त प्रबंध किया गया है। किसी को भी नई परिपाटी कायम करने व शांति व्यवस्था को खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। माहौल खराब करनेवालों के साथ पुलिस टीम कड़ाई के साथ पेश आएगी।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed