फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If there is a war with your own people then it is better to lose...

Sant Kabir Nagar News: अगर हो जंग अपनों से तो बेशक हारना अच्छा...

Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
If there is a war with your own people then it is better to lose...
खलीलाबाद प​ब्लिक स्कूल में आयोजित जन साहित्यक मंच के काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ करते कवि
संतकबीरनगर। जन साहित्यिक मंच के तत्वावधान में रविवार को खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में कवि गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कवियत्री ज्योति सिंह ने अपनी रचना अगर जंग हो अपनों से तो बेशक हारना अच्छा, स्वयं की हार को भी प्रेम से स्वीकारना अच्छा। सुनाकर कवि गोष्ठी की शुरूआत की।
विज्ञापन

हामिद खलीलाबादी ने चमन तो होगा चमन में न होगी रामाई, रहेंगे फूल मगर ताजगी को तरसोगे। सुनाया, जिसे सराहा गया। राधेश्याम मिश्र श्याम ने श्याम वो छोड़ गया कल जो हमदम था, हाल मेरा मैं नहीं जानता कब पूछेगा। सुनाकर बेवफा दोस्तों की ओर इशारा किया। सुरेश यादव ने नन्हें पांव से पखारती है घर बार, बेटी नहीं लक्ष्मी सी लगती है कविता सुनाकर कविता के महत्व को बताया। वयोवृद्ध कवि छबिराज राज ने एक दिन सजाई आखिर बंसवा कै डोली, काहे बाबू बोला प्रेमवा कै बोली। सुनाकर सभी को प्रेम से रहने के लिए अपील किया।
विज्ञापन

युवा शायर हलीम मेंहदावली ने दिल की हर बात निगाहों से बता ही देंगे, दास्तां दर्द का चुपके से सुना ही देंगे। सुनाकर वाहवाही लूटी। युवा कवि राजेश मृदुल ने मॉ तेरा लाडला रहा हूं मैं, कोख में तेरे पला बढ़ा हूं मैं। सुनाकर मां की याद दिलाई। पवन श्रीवास्तव सबा ने कफस ही को रिहाई मानता हूं, मै दुश्मन को भी भाई मानता हूं। सुनाकर गोष्ठी को ऊंचाई पर पहुंचाया। हरिभजन सिंह भजन ने किसी का दर्द लेकर सादमानी कौन देता है, किसी को दान में अपनी जवानी कौन देता है सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे नरसिंह नारायण कमल ने अपनी पेंशन के लिए आप पीटते मेज, पेंशन देने में सदा करते हैं परहेज.. सुनाया। शिवा पांडेय, शरिक खलीलाबादी, ओम प्रकाश गौतम, सूरज कुंवर, देवानंद आदि ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed