फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hut caught fire due to short circuit, goods worth lakhs including cattle burnt

Sant Kabir Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, मवेशी समेत लाखों का सामान जला

Thu, 29 Feb 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hut caught fire due to short circuit, goods worth lakhs including cattle burnt
- महुली क्षेत्र के शनिचरा चौबे के पलदहजोत रूक्मिना गांव में लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत शनिचरा चौबे के राजस्व गांव पलदह जोत रुक्मिना गांव में बुधवार की रात ढाई बजे शार्ट सर्किट से टीनशेड में आग लग गई। जिससे मवेशी समेत खाद्यान्न, बिस्तर, कपड़ा, चारपाई, पंखा, भूसा सहित करीब लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत शनिचरा चौबे के राजस्व गांव पलदह जोत रूक्मिना निवासी कालीचरण त्रिपाठी पुत्र सहदेव के घर के सामने टीनशेड है। कालीचरण के मुताबिक बुधवार की रात्रि करीब ढाई बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। बताया कि बिजली के तार की सप्लाई उनके टीनशेड के बगल से गुजरा है। आग की जानकारी होते ही उसमें सो रहे लोग भाग निकले। लेकिन उसमें बंधी भैंस, कपड़ा, बिस्तर, भूसा, गेहूं, लकड़ी आदि जलकर राख हो गया। इसके अलावा बगलगीर गोपाल पांडेय पुत्र महावीर के चार कुत्ते के बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। जिससे उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा गोपाल पांडेय का टीन शेड,भूसा, चारपाई, सीलिंग फैन एवं कुछ कपड़े जलकर नष्ट हो गए। कालीचरण पांडेय और गोपाल पांडेय ने बताया कि किसी तरह से गांव के कुछ साहसी युवाओं ने ट्रांसफार्मर से लाइट की सप्लाई काटकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed