फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Husband took oath in place of councilor wife at sant kabir nagar

संतकबीरनगर में प्रशासनिक चूक: सभासद पत्नी की जगह पति ने ले ली शपथ, किसी की नहीं पड़ी नजर

Fri, 26 May 2023 08:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी धर्मसिंहवा।
संवाद न्यूज एजेंसी धर्मसिंहवा। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 May 2023 08:06 PM IST
सार

नगर पंचायत धर्मसिंहवा से निर्वाचित हुए चेयरमैन व सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बरगदवा वार्ड के डिहवापार बगीचे में आयोजित किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में सभासद पत्नी की जगह उसके पति ने पंक्ति में खड़े होकर शपथ ले ली। जिसकी चर्चा खूब हो रही है।

विज्ञापन
Husband took oath in place of councilor wife at sant kabir nagar
निर्वाचित सभासद मोमिना के स्थान पर उसके पति सद्दाम हुसैन ने शपथ लिया। (नीले घेरे में) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नगर पंचायत धर्मसिंहवा में शुक्रवार को अध्यक्ष व सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासनिक चूक सामने आई है। शपथ ग्रहण समारोह में सभासद पत्नी की जगह उसके पति ने पंक्ति में खड़े होकर शपथ ले ली। जिसकी चर्चा खूब हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर पंचायत धर्मसिंहवा से निर्वाचित हुए चेयरमैन व सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बरगदवा वार्ड के डिहवापार बगीचे में आयोजित किया गया था। चेयरमैन वसीउद्दीन बसपा से चुनाव लड़ कर निर्वाचित हुए थे तो ऐसे में बसपा समर्थक अधिक थे।
विज्ञापन


मंच पर निषाद पार्टी के वर्तमान विधायक अनिल त्रिपाठी भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह और अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज सहित प्रशासन के अन्य कर्मी मंच पर आए और शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वार्ड नंबर आठ केंचुआखोर से निर्वाचित सभासद मोमिना के स्थान पर उसके पति सद्दाम हुसैन ने शपथ पत्र की प्रति लेकर सभासदों की पंक्ति में खड़ा होकर शपथ ले लिया। जिम्मेदार प्रशासन कर्मियों ने शपथ ले रहे सभासदों की जानकारी हासिल करने की जुर्रत नहीं महसूस की। शपथ ग्रहण समारोह बीत जाने के बाद यह घटनाक्रम की चर्चा होने लगी। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह ने बताया कि चूक हुई है। सभासद को दोबारा तहसील में बुलाकर शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed