{"_id":"60f9bb8c8ebc3e6d4c725794","slug":"hungama-on-vaccination-center-khalilabad-news-gkp4028402128","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण केंद्र पर हंगामा, दरवाजा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण केंद्र पर हंगामा, दरवाजा टूटा
विज्ञापन
सीएचसी नाथनगर में हंगामे के बाद टूटा फाटक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
टीकाकरण केंद्र पर हंगामा, दरवाजा टूटा
सीएचसी नाथनगर पर चल रहे टीकाकरण के दौरान का मामला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर के प्रथम तल पर बने टीकाकरण केंद्र पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। उग्र भीड़ के दबाव के चलते टीकाकरण बूथ का फाटक टूट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर बेतरतीब स्थिति में खड़े लोगों को लाइन अप कराया। भीड़ के चलते अधिकतर लोग बिना वैक्सीन लगवाए ही लौट गए।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार इस दिनों काफी धीमी गति पर है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन काफी कारगर साबित हो रही है। टीकाकरण बूथों पर काफी भीड़ जुट रही है, लेकिन मांग के अनुरूप वैक्सीन की उपलब्धता नाकाफी हो रही है। सीएचसी नाथनगर पर दो टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग नौ बजे ही पहुंच गए। महिलाएं व पुरुष अलग-अलग लाइन में खड़े हो गए। दस बजे के बाद टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। थोड़ी ही देर बाद अफरा-तफरी की स्थिति मच गई। पंजीकरण काउंटर पर ज्यादा संख्या में लोग पहुंच गए। आपस में धक्का-मुक्की करके सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराने की होड़ मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बातों को लोगों ने अनसुना कर दिया। मजबूरन बूथ का मुख्य फाटक को बंद करा दिया गया। नाम पुकारकर अंदर बुलाया जाने लगा। देर तक जब लाइन में खड़े लोगों का नंबर नहीं आया तो लोग उग्र हो गए। फाटक पर जोर लगा दिया। परिणामस्वरूप फाटक टूट गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने टूटे फाटक को खड़ा कर किसी तरह अंदर से स्टूल लगाकर लोगों को रोकने का प्रयास किया। बाद में पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने बेतरतीब ढंग से खड़ी भीड़ को लाइन में खड़ा किया। तब जाकर स्थिति नियंत्रित हो सकी। इस दौरान काफी अफरा तफरी का माहौल बना रहा। अधिकतर महिलाएं व पुरुष बैरंग लौट गए।
इस संबंध में अधीक्षक सीएचसी नाथनगर डॉ. विमल द्विवेदी ने कहा कि बुधवार को वैक्सीन की 1300 डोज प्राप्त हुई थी। पांच सौ लोगों का उसी दिन टीकाकरण किया गया था। शेष आठ सौ लोगों के लिए बृहस्पतिवार को दो बूथों पर टीकाकरण कार्य चल रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने पहले वैक्सीन लगवाने के लिए धक्का-मुक्की की। इस कारण कुछ दिक्कत हुई।