फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   House from the street fight to fight: Sanjay

सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई : संजय

Fri, 17 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
House from the street fight to fight: Sanjay
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को जगत गुुुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल के प्रांगण में हुआ। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा कि निर्बलों और शोषित समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोकर समाज के मुख्यधारा में जोड़ते हुए राजनीति के माध्यम से अपने हक और अधिकार को प्राप्त करना ही लक्ष्य है। सदियों से राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरा करने के लिए राजनीतिक दलों ने निषाद समाज को धोखा देने का कार्य किया है। ऐसी कुव्यवस्था को दूर करते हुए निषाद समाज के अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ना मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहु संख्यक निषाद होने के बाद भी राजनीतिक पिछड़ेपन का शिकार बन गए है। राजनीतिक दलों ने अपनी राजनीतिक पूर्ति का साधन इस समाज के लोगों को बनाकर सिर्फ धोखा देने का कार्य किया है। हर हाल में निषाद समाज अपने हक व हिस्से के लिए सड़क से सदन तक अपना योगदान देकर राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद को मजबूत बनाएं। 2017 के विधान सभा चुनाव में यह दल निषाद समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। निषाद समाज नशा मुक्त होकर अपने अंदर राजनीतिक महत्वाकांक्षा जागृत करते हुए सामाजिक विकास के प्रति जागृत हों। समाज के लोग जब तक एकजुट नहीं होगें, तब तक राजनीतिक शोषण के शिकार होते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन वृजेश कुमार निषाद व अध्यक्षता श्रीनिवास निषाद ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्वनाथ निषाद, राजेंद्र निषाद, दिलीप निषाद, दिवाकर, राजेश, महेंद्र, संतराम, संगम, महाबल, आशा निषाद, सुनीता निषाद समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्मेलन के बहाने राजनीतिक जमीन की तलाश
कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के कार्यकर्ताओं में जोश भरने की मंशा साफ झलकी। निषाद समुदाय के लोगों को एकजुटता के सूत्र में पिरोकर राजनीतिक जमीन की तलाश तैयार करने की तस्वीर भी दिखाई दी। डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने अपने भाषण में बार - बार यही इंगित किया है कि  निषाद समुदाय के लोगों को रानीतिक दलों के लोग धोखा देते आ रहे है। नशा से दूर रह कर शिक्षा की तरफ अग्रसर होने की जरूरत है। समाज के लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए सड़क से सदन तक मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम में जुटे समुदाय के लोगों में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसरवल की घटना से चौकन्ना रहा प्रशासन
मेंहदावल। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के कार्यकर्ता सम्मेलन में आई  भीड़ से ज्यादे पुलिस प्रशासन का दबदबा स्पष्ट दिखाई दे रहा था। जहां एक तरफ डेढ़ सेक्सन पीएसी दो दिन से कार्यक्रम स्थल पर डेरा गिराई हुई थी, वही अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर बखिरा, मेंहदावल, धर्मसिंहवा व दुधारा के थानाध्यक्ष मय फोर्स सहित मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा सिद्धार्थनगर जनपद की पुलिस भी मैजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed