फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   House caught fire, daughter's wedding stuff burnt to ashes

Sant Kabir Nagar News: मकान में लगी आग, बेटी की शादी का सामान जलकर राख

Mon, 01 Apr 2024 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
House caught fire, daughter's wedding stuff burnt to ashes
-मेंहदावल तहसील के बरघाट गांव में दो सगे भाइयों का आशियाना जला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी दो सगे भाइयों की झोपड़ी में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण सामान जलकर राख हो गया। एक के घर बेटी की शादी के लिए खरीदा हुआ सामान भी आग की जद में आ गया। घटना से दोनों परिवार काफी दुखी हैं। लोगों ने सूचना राजस्व कर्मियों को दे दी है।


धर्मसिंहवा क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी शिवनारायण निषाद व रामनारायण निषाद की रिहायशी झोपड़ी में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग पर काबू पाने में लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों को डर हो गया कि आग कहीं पूरे गांव में न फैल जाए। इसको लेकर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और लगभग एक घंटा बाद आग पर काबू पाया। झोपड़ी में रखे बिस्तर, अनाज, चारपाई, तख्त, साइकिल सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रामनारायण निषाद के बेटी की शादी जून में तय है। शादी में प्रयोग हेतु तमाम सामग्रियां खरीद ली गई थीं जो मकान में ही रखा था। आग लगने के कारण शादी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई थी, लेकिन देर शाम तक हल्का लेखपाल मौके पर नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed