{"_id":"6987a5d63a1269b95e069c5c","slug":"hopes-for-the-construction-of-the-bus-depot-have-been-revived-and-the-premises-have-been-cleaned-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-145678-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बस डिपो के निर्माण की जगी उम्मीद, परिसर की कराई गई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बस डिपो के निर्माण की जगी उम्मीद, परिसर की कराई गई सफाई
Sun, 08 Feb 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज में बस अड्डा निर्माण के लिए शुरू हुई सफाई-संवाद
संतकबीरनगर। मीरगंज में बस डिपो व कार्यशाला के लिए शासन से बजट मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इसके तहत शनिवार को चिन्हित किए गए स्थान की साफ-सफाई का कार्य कराई गई। जल्द ही भूमि भूजन के साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ। इसके बाद से ही बस डिपो की मांग उठती रही। कई जगह स्थान देखा गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद प्रशासन ने मीरगंज के पास जमीन चिन्हित की और शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा, जिसे शासन की मंजूरी मिलने के साथ कही करीब 15 करोड़ 80 लाख रुपये का बजट उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था नामित करते हुए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। अब परिवहन निगम जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। इस बीच शनिवार को चिन्हित किए गए स्थान की साफ- सफाई का कार्य पूर्ण कराया गया। बताया जा रहा है कि जल्द ही भूमि भूजन की तिथि तय हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को काफी सहूलियतें मिलने की उम्मीद हैं।
0
अस्थाई बस स्टॉप सेंटर पर नहीं है सुविधाएं
बस डिपो न होने से अभी शहर के मेंहदावल बाईपास पर अस्थाई बस स्टॉप सेंटर बनाया गया है। यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। न तो यात्रियों के लिए छाजन की व्यवस्था की गई है और न ही बैठने के लिए कोई स्थान है। मजबूरी में लोग खुले आसमान तले खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। शहर के निवासी प्रदीप कुमार, राहुल आदि ने बताया कि बस डिपो बनने से काफी सहूलियतें मिल जाएगी।