फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Hope for relief from special trains on Holi, bus trips to increase too

Sant Kabir Nagar News: होली पर स्पेशल ट्रेनों से राहत की उम्मीद, बसों के भी बढ़ेंगे फेरे

Thu, 26 Feb 2026 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hope for relief from special trains on Holi, bus trips to increase too
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। संवाद
संतकबीरनगर। होली चार मार्च को मनाई जाएगी। वर्तमान में ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। लोगों को मजबूरी में जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे में लोगाें को होली स्पेशल ट्रेनों से राहत की उम्मीद है। साथ ही लंबी दूरी की बसें भी चलाई जाएंगी। बसों के फेरे बढ़ाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

होली पर्व पर यात्रियों को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर करने के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर के लिए चार स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इसके साथ ही लंबी दूरी की और भी कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाए जाने की तैयारी है। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल और गोमतीनगर-मालतीपाटपुर के बीच ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल छह मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। इसके साथ ही बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन आठ मार्च तक प्रतिदिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली-गोरखपुर होली स्पेशल छह मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से चलेगी। वापसी यात्रा में गोरखपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल सात मार्च तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से चलेगी। इसके साथ ही कई अन्य स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। पूर्वाेत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें लगाई गई है।
दूसरी तरफ दिल्ली, कानपुर आदि क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। इसके साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

00000000000000000000
होली पर्व को देखते हुए दिल्ली सहित विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed