फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Holi: There was a lot of fun from the city to the village.

होली : शहर से गांव तक मची धूम

Thu, 09 Mar 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Holi: There was a lot of fun from the city to the village.
बेलहर में होली पर ढोल बजा कर फाग गीत गाते लोग।संवाद
फोटो है
विज्ञापन

-खलीलाबाद के मां समय जी स्थान के पास हुआ महामूर्ख सम्मेलन
डीजे पर बज रहे गीतों पर थिरके युवा, एक-दूसरे को जमकर लगाए अबीर-गुलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली का त्योहार जनपद मुख्यालय पर उत्साह पूर्वक मनाया गया। बुधवार सुबह युवा वर्ग मोहल्ला और सड़कों पर रंग की बल्टियां और अबीर गुलाल लेकर जुट गए। बच्चों ने गुब्बारों में रंग भरकर तथा पिचकारी से हर आने-जाने वालों पर रंग डाले। डीएम आवास, गोलाबाजार, मेंहदावल चौराहा, बरदहिया बाजार, तितौआ, बिधियानी, मालीटोला, बगहिया में लोगों ने जमकर होली खेली। ड्रम लेकर बाजा बजाने के वाले लोगों ने घूम-घूम कर बाजा बजाया। वहीं दूसरी तरफ युवाओं की टोली एक-दूसरे पर रंग डालते हुए और होली की बधाई देते हुए तो कहीं डीजे की तेज ध्वनि पर गीत गाते रहे।
गोला बाजार की मुख्य सड़क पर रंगों का टब भर कर आने-जाने वाले युवाओं को पकड़ कर टब में डुबाने का क्रम दोपहर तक जारी रहा। शास्त्री नगर में होली में अबीर और रंगों की बौछार के बीच मोहल्ला पार करना राहगीरों का मुश्किल था। हर चौराहों पर पुलिस के वाहन देखे गए। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के हर गांवों में बुधवार को होली खेली गई। अबीर-गुलाल और रंगोंं की बौछार तीन बजे तक चला। बभनी चौराहे पर युवाओं की टोली डीजे की धुन पर एक-दूसरे पर रंग और गुलाल डाले। फाग गीतों के साथ बेलहर कलां, बेलहर बाजार, भिटवा, बभनी बाजार में होरिहारों की टोली घर जाकर डीजे के साथ होली गीतो में मंगल कामना करते और नाचते गाते रहे।
विज्ञापन


होली मिलन के साथ हुआ महामूर्ख सम्मेलन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में बुधवार सायं मां समय जी स्थान पर लोग एकत्र हुए और महामूर्ख सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल को मुर्खाधिराज अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं विमुक्त जातियों की संयुक्त समिति के सभापति पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि आपसी सौहार्द को मजबूत करने वाली होली महोत्सव असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हिंदू पंचाग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला हिंदुस्तान का प्रमुख त्योहार है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा राजकुमार गुप्त, हरजीत कौर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार गुप्त ने किया। इस अवसर पर सत्यनारायण सिंह, शिवाजी गुप्त, रामदरश मौर्य, प्रहलाद वर्मा, अमरनाथ रूंगटा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed