फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Himanshu got gold in India-Nepal Taekwondo competition

Sant Kabir Nagar News: इंडाे-नेपाल ताइक्वांडो स्पर्धा में हिमांशु को मिला गोल्ड

Fri, 17 Jan 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Himanshu got gold in India-Nepal Taekwondo competition
संतकबीरनगर। चंडीगढ़ में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के हिमांशु सिंह को गोल्ड मेडल मिला है। उसने 17 वर्ष और 48 किलो भार वर्ग में यह मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 478 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

यह स्वर्ण पदक अपने नाम करने के साथ ही उन्होंने फुजिरा ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सेलेक्शन लेटर अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता दुबई में आयोजित हो रही है तथा 9 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक चलेगी। चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ओलंपियन सुनीता रानी ने विजेता हिमांशु सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मनित किया।
विज्ञापन

हिमांशु संतकबीरनगर जिले के छोटे से गांव रसूलपुर के रहने वाले हैं जिनके पिता का नाम बालकृष्ण सिंह है। वह जाने-माने पहलवान तथा प्रगतिशील किसान हैं। उनकी माताजी का नाम वंदना सिंह हैं। हिमांशु कई बार नेशनल और इंटरनेशनल में पदक लाकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed