{"_id":"662173bf8705a534ee05cac4","slug":"high-tension-wire-broken-after-colliding-with-wind-supply-halted-for-an-hour-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-113044-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हवा से आपस में टकराकर टूटा हाईटेंशन तार, एक घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हवा से आपस में टकराकर टूटा हाईटेंशन तार, एक घंटे ठप रही आपूर्ति
Fri, 19 Apr 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हवा चलने से बिजली के तार आपस में टकरा रहे हैं, जिससे तार टूटकर गिर जा रहे हैं और हादसे की आशंका हुई है। बृहस्पतिवार को खलीलाबाद के बाईपास चौराहा से मेंहदावल जाने वाले मार्ग पर हाईटेंशन तार हवा के चलते आपस में टकराकर टूट गए। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसके चलते करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास से मेंहदावल रोड पर कुछ दूर आगे तेज हवा के कारण हाईटेंशन तार आपस में टकराकर टूटकर गिर गए। जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने पर विद्युत कर्मी पहुंचे और तार को जोड़ा और बिजली आपूर्ति बहाल की। इस दौरान उपभोक्ताओं को करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति से वंचित रहना पड़ा। इस क्षेत्र के उपभोक्ता महेश कुमार, अशोक आदि ने कहा कि आए दिन तार टूटकर गिरने की घटना हो रही है। एसडीओ केएन शुक्ल ने कहा कि आपूर्ति बहाल कर दी गई है।