{"_id":"68f92bd730b5c7b8390de3fa","slug":"high-speed-bike-goes-out-of-control-on-highway-two-injured-khalilabad-news-r-7-1-agr1016-1109642-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बाइक, दो घायल
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर खलीलाबाद से दिल्ली नौकरी पर जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
खलीलाबाद निवासी वीरेंद्र कुमार व राहुल बाइक से खलीलाबाद से मथुरा वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करते हुए दिल्ली के लिए निकले थे। मंगलवार रात्रि 9 बजे करीब उनकी बाइक आगरा हाईवे स्थित नगला महादेव कट से गुजरी तभी पास से गुजरे वाहन के चलते उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक फिसलते हुए दूर जा गिरी।
हादसे में बाइक सवार राहुल व वीरेंद्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायल वीरेंद्र ने बताया कि वे दोनों दोस्त दिल्ली के बदरपुर के निकट अलीगांव में रहकर प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक बहुत तेज रफ्तार में थी। अनियंत्रित होने से बाइक फिसल गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को प्रथम उपचार दिलाकर दिल्ली घर के लिए रवाना कर दिया है।