फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Here the lessons of awareness are being read, there the rules are being broken

Sant Kabir Nagar News: इधर जागरूकता का पढ़ा रहे पाठ, उधर तोड़ रहे नियम

Wed, 26 Jul 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Here the lessons of awareness are being read, there the rules are being broken
- 17 से 31 जुलाई तक चल रहा है सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
विज्ञापन

- बिना हेलमेट तीन लोग बाइक पर बैठ रहे हैं
- आए दिन हो रहे हादसों से भी लोग नहीं सीख रहे सबक

पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। 15 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के चकदही के पास बाइक पर सवार तीन युवकों को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमे एक युवक की मौत हो गई। करीब 10 दिन पहले धनघटा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई थी। आए दिन सड़कों पर हो रही हृदय विदारक इन घटनाओं की एक प्रमुख वजह बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी भी है। बावजूद इसके वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करने को लेकर संजीदा नहीं हैं। इस समय प्रशासन सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मना रहा है। लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। फिर भी बाइक चालकों पर इसका असर नहीं दिख रहा। अमर उजाला ने मंगलवार की दोपहर में कुछ देर तक शहर के मुख्य चौराहों पर आवागमन का हाल देखा।

मेंहदावल बाईपास
शहर के सबसे व्यस्त मेंहदावल बाईपास चौराहे पर ही यातायात पुलिस का दफ्तर है। यहां चार से पांच पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी निभाते हैं। इनके सामने ही दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पहने फर्राटे भर रहे थे। करीब 20 मिनट में 100 से अधिक गाड़ियां गुजरी होगी लेकिन हेलमेट वाले बमुश्किल सात-आठ बाइक चालक ही दिखे। जिन बाइकों के चालक हेलमेट पहने थे उनके पीछे बैठे यात्रियों ने हेलमेट नहीं पहना था। जबकि सुरक्षा के लिहाज से बाइक पर बैठे दोनों यात्रियों का हेलमेट पहने होना जरूरी है।
विज्ञापन




मधुकुंज चौराहा
मधुकुंज चौराहे पर भी यही स्थिति थी। कोतवाली के बगल वाले इस चौराहे पर भीड़ अधिक रहती है। तीन तरफ से वाहन आते-जाते हैं लेकिन बाइक चालक बिना हेलमेट पहने ही भीड़ के बीच आड़े-तिरछे निकलते रहे। मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा और मोती चौराहे के पास भी बाइक चालक बिना हेलमेट के नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंसार टोला
शहर के अंसार टोला में बाइक लेकर लोग बेधड़क निकल रहे हैं। तीन सवारी बाइक चला रहे हैं। साथ ही बिना हेलमेट खतरे को दावत दे रहे हैं और सड़क भी पार कर रहे हैं। 10 मिनट में करीब 30 बाइक सवार बिना हेलमेट के ही दिखाई दिए।


जुर्माना नहीं जान बचाता है हेलमेट

यातायात प्रभारी परमहंस का कहना है कि जिले में अभियान चलाकर बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों का जुर्माना काटा जा रहा है। लोग जुर्माना भरने के बाद भी बिना हेलमेट पहने ही गाड़ी चलाते हैं। उन्हें बार-बार समझाया जाता है कि हेलमेट केवल जुर्माना नहीं, बल्कि जान बचाता है। बाइक चालक नियमों का पालन करने को लेकर गंभीर नहीं हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान फिर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।




ब्लैक स्पॉट पर किए जा रहे सुरक्षा उपाय

यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम किए गए हैं। फोरलेन हाईवे के मगहर दुर्गा मंदिर के पास लोगों को यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई। साथ ही खलीलाबाद-धनघटा व खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर ब्लैक स्पॉट (जहां कई बार हादसे हो चुके हों) चिह्नित किए गए हैं। उन जगहों पर यातायात संकेतक लगाया गया है। वाहन चालकों की जागरूकता से ही हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed