{"_id":"61bcc86d2c81182397430a81","slug":"heard-the-problems-of-prisoners-instructions-given-for-disposal-khalilabad-news-gkp4202533113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदियों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश
संतकबीरनगर। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ के साथ जिला कारागार बस्ती और संतकबीरनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सजायाफ्ता एवं विचाराधीन बंदियों से एक-एक करके बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने जिला कारागार बस्ती के निरीक्षण के बाद जिला जिले के जेल में पहुंचे। यहां कारागार परिसर में बने अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां पर कुछ बंदी भर्ती थे। उनके उपचार के संबंध में डॉक्टर वरुणेश दूबे और फार्मासिस्ट डीपी सिंह से जानकारी हासिल की। भोजनालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय दोपहर का भोजन बन रहा था। दाल-चावल आदि की गुणवत्ता देखी। निर्धारित मीनू के अनुसार ही भोजन बन रहा था। सफाई के लिए जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया। जिन बंदियों को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, उन्हें आवश्यकता पड़ने पर सक्षम चिकित्सालय में उपचार करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान मुख्य दंडाधिकारी शिखा रानी जायसवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव हरिकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।