फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health problem in death

Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जच्चा-बच्चा की मौत

Mon, 11 Sep 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 11 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
health problem in death
अंजाव गांव निवासी मृतका अर्पिता के रोते बिलखते परिजन व उनके घर जुटी भीड़।संवाद
धनघटा/ पौली। क्षेत्र के मडपौना स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर रविवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रकरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार के अधीक्षक ने टीम गठित कर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

अंजाव गांव निवासी अर्पिता (23) पत्नी अमित कुमार को रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो परिवार के लोग नजदीकी स्वास्थ्य उप केंद्र मडपौना ले गए। जहां सुबह 6:00 बजे जांच के बाद एएनएम ने अर्पिता को भर्ती कर लिया। 10:30 बजे काफी परेशानी के बाद उसने बच्चे को जन्म दिया तो बच्चा मृत पाया गया। पत्नी के पहले बच्चे की मौत के सदमे से पति अमित कुमार और परिवार के लोग उबर भी नहीं पाए थे कि 11:44 बजे अर्पित की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि अर्पिता की सांस थमने वाली थी, तब एएनम ने उसे 12: 15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के लिए रेफर कर दिया। मलौली अस्पताल गेट के अंदर एंबुलेंस दाखिल हुई तो डॉक्टर दौड़कर पहुंचे और उसे एंबुलेंस में ही देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




अर्पिता की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते शव को लेकर घर लौटे, जहां रो- रोकर एएनएम को दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों ने घटना की सूचना न तो थाने पर दी और न स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक यह मामला पहुंचाया। परिजनों की समझ में कुछ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------

मामला जब शुरू में ही गंभीर था, तो एएनम को मरीज को भर्ती करना ही नहीं चाहिए था। शुरुआती दौर में ही जांच के बाद पता चल जाता है कि पेट में बच्चे की स्थिति क्या है। किन परिस्थितियों में एएनम ने मरीज को भर्ती किया और उसे समय रहते रेफर नहीं किया, इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी।

-डॉ प्रशांत, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed