फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   health department will work according to ttt

‘ट्रिपल टी’ की नीति अपनाएगा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
health department will work according to ttt
‘ट्रिपल टी’ की नीति अपनाएगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले में अभियान चलाया जाएगा
टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट की नीति अपनाकर कोविड से बचाव के उपाय किए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विशेषज्ञ कोविड की तीसरी लहर की संभावना जता रहे हैं। कोविड से निपटने के लिए जनपद में ट्रिपल टी (टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट) की नीति को अमल में लाया जा रहा है। लोगों के टीकाकरण के साथ ही सैंपलिंग चल रही है। इसके बावजूद लोगों से अपील की जा रही है कि कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करें।
सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रेस्ट, ट्रैक, ट्रीट की सरकार की नीति को भी जिला स्तर पर मुस्तैदी से लागू किया गया है। जनपद में लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों की लापरवाही भी दिख रही है। चेहरे से मास्क गायब हो रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों से अपील है कि इसको हल्के में न लें और पूरी तरह से मुस्तैद होकर कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत मास्क का अनिवार्य उपयोग, हाथ की स्वच्छता, सामाजिक दूरी और बंद स्थानों का उचित वेंटिलेशन का ख्याल रखें। कोविड-19 स्थिति को फिर से रोकने के लिए इन प्रोटोकाल की नियमित निगरानी की आवश्यकता है। प्रतिबंधों में ढील के कारण बाजारों आदि में लोगों की भीड़ फिर से शुरू हो गई है और लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग कोविड नियमों का अनुपालन करें। मास्क को अपनी एक आवश्यक जरूरत में शामिल करें। हमेशा हाथ धोते रहें, ताकि कहीं से उन्हें संक्रमण न हो जाए।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर जाकर लगवाएं टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोग टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवाएं। जनपद में दो लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण करके उन्हें प्रतिरक्षित किया जा चुका है। जिन लोगों को कोविड का टीका लगा है, वे भी मास्क व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तक अभियान के दौरान भी सैंपलिंग के निर्देश
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद में चल रहे दस्तक अभियान के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश पर लोगों की सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा मिलता है जिसे जुकाम, बुखार तथा अन्य कोई भी लक्षण हैं तो उनको चिह्नित करके सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स ऐसे लोगों के बारे में तुरंत जानकारी प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed